अर्जुन रौतेला का उधम सिंह नगर दुग्ध सहकारी संघ पर कब्जा

उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर दुग्ध सहकारी संघ चुनाव के अध्यक्ष पद में इस बार कांग्रेस समर्थित अर्जुन रौतेला की ताजपोसी हुई है। शनिवार को खटीमा के दुग्ध संघ के परिसर में हुए चुनाव में अर्जुन रौतेला अध्यक्ष साहब सिंह उपाध्यक्ष और राम पांडे व मंजू देवी यूसीडीएफ के सदस्य बनने में सफल रहे।

विवाद के बीच हुए इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासी राजवीर सिंह ने कांग्रेस द्वारा दो मतदाताओं को जबरन उठा मतदान कराने का आरोप लगाया। जिसकी लिखित शिकायत भी उनके द्वारा निर्वाचन अधिकारी को दर्ज कराई गई। इस मामले में हुए विवाद में भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओ के आमने सामने आने पर काफी देर चुनाव बाधित हुआ। बाद में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी द्वारा दुग्ध संघ के चुनाव सम्पन्न कराए गए। जिससे कुल दस वोटरों में से छ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि भाजपा पक्ष में अध्यक्ष पद प्रत्यासी राजवीर सहित चारो वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर चुनाव दोबारा कराने की मांग की गई। लेकिन चुनाव अधिकारी एसडीएम खटीमा विजय नाथ शुक्ल ने तय सीमा तक अन्य वोटरों से अपील के बावजूद मतदान ना करने पर कांग्रेस समर्थित अर्जुन सिंह रौतेला को अध्यक्ष पद पर विजय घोषित कर विजय प्रमाण पत्र जारी कर दिए।

दुग्ध सहकारी संघ चुनाव में फिर कद्दावर बन उभरे अर्जुन रौतेला

कांग्रेस समर्थित अर्जुन रौतेला एक बार फिर से दुग्ध संघ की राजनीति के महारथी बन उभरे है। अर्जुन रौतेला ने उधम सिंह नगर दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर सीएम त्रिवेंद्र के करीबी राजवीर सिंह को जंहा अपने रणनीति जाल में फंसा मात देने में सफलता पाई। वही राजवीर सिंह के खिलाफ डायरेक्टर पद पर खड़े भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदू मुड़ेला को समर्थन कर राजवीर को अपने ही क्षेत्र में फंसा कर रखा। जिसके बाद अपने कांग्रेस के अन्य साथियों के साथ मिल अर्जुन ने अन्य डायरेक्टरों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए साथ ले लिया।अर्जुन रौतेला की जीत इसलिए भी बड़ी है कि उन्होंने जंहा सत्ता पक्ष के भाजपा प्रत्यासी व सीएम त्रिवेंद्र के करीबी माने जाने वाले राजवीर सिंह को दुग्ध सहकारी संघ में मात दी है। वही सहकारिता के चाणक्य माने जाने वाले दान सिंह रावत के भी इस चुनाव में सक्रिय होने के बावजूद उनकी जीत होना उनकी दुग्ध संघ की राजनीति में मजबूत पकड़ को साबित कर गया। अर्जुन रौतेला जंहा पूर्व में भी उधम सिंह नगर दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष व दुग्ध सहकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  पद पर आसीन रहे है। वही उनकी एक बार फिर से उधम सिंह नगर दुग्ध संघ की जीत ने उनके कद व रुतबे को बढ़ाने का काम किया है। वही भाजपा रणनीतिकारों को अर्जुन रौतेला के अनुभव व कांग्रेस के सिपहसालारों के आगे दुग्ध सहकारी संघ चुनाव में चारो खाने चित्त होना पड़ा है। अर्जुन की जीत से जंहा कांग्रेस खेमे में खुसी व जश्न का माहौल है तो भाजपा खेमे में इस हार के बाद मायूसी छाइ हुई है।