विकास और साफ सफाई के नाम पर लड़ा जा रहा देहरादून नगर निगम का चुनाव

देहरादून– नगर निगम चुनाव के लिए इस बार लगभग सभी प्रत्याशियों के पास सिर्फ एक ही मुद्दा है  शहर की साफ सफाई और गंदगी मुक्त दून। यहां गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक जनहित याचिका की सुनवाई पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन नींद से  जागा और शहर की साफ सफाई व्यवस्था  दुरुस्त की। शायद इसी को ध्यान रखते हुए देहरादून नगर निगम में होने वाले चुनाव में लगभग सभी प्रत्याशियों का  चुनावी मुद्दा साफ सफाई और शहर का विकास है।

आगामी 18 नवंबर को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए मेयर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा के अनुसार अगर वह चुनाव जीते है तो दून को कचरा मुक्त बनाएंगे वहीं कांग्रेस मेयर प्रत्याशी  दिनेश अग्रवाल  कॉलोनियों में पदयात्रा कर वोट मांग रहे हैं अग्रवाल के अनुसार वह शहर के विकास को गति देने के कांग्रेस के संकल्प को पूरा करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रजनी रावत का मुद्दा भी साफ सफाई को लेकर ही है रजनी का कहना है कि जनता भाजपा और कांग्रेस मेयरों का कार्यकाल देख चुकी है लिहाजा यह मौका आम आदमी पार्टी को मिलना चाहिए आम आदमी पार्टी अगर मजबूती के साथ आप सत्ता में आती है तो  वह दून शहर का अच्छा विकास करेगी और  सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेगी। जनसंपर्क अभियान तेज करने के साथ ही मेयर प्रत्याशी अपने अपने पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन भी कर रहे हैं।वही निकाय चुनाव में प्रचार अभियान के दीपावली त्योहार के बाद पूरे रंग में आने की   संभावना है।फिलहाल सभी प्रत्यासी स्वच्छ दून व  विकास के वादे के साथ चुनावी समर में जनता के बीच अपनी दावेदारी को मजबूती के साथ रख रहे है।