दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून
खटीमा : उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST), देहरादून द्वारा प्रायोजित द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन दिनांक 9 सितंबर 2026 सिटी कान्वेंट स्कूल खटीमा में संपन्न हुआ जिसमें खटीमा के 17 विद्यालयों से चयनित 34 बच्चों ने लिखित परीक्षा, विजुअल, वीडियो, एक्सटेंपोर, रैपिड फायर और बजर राउंड में विज्ञान और तकनीकि के सवालों के उत्तर दिए।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक भुवन कापड़ी ने बच्चों को संबोधित करते हुए खटीमा के विद्यालयों में उत्कृष्ट विज्ञान गतिविधियों की सराहना की।

निर्मल न्योलिया ने प्रीमियर लीग की अवधारणा और स्कूल साइंस में इसके महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। जिसके अनुसार शिवालिक चिल्ड्रन साइंस फाउंडेशन के सुमित पाण्डेय, एस पाण्डेय, प्रेरणा, दिव्या, दनिष्का, जतिन फुलेरा तथा सत्यम कुमार द्वारा जूनियर तथा सीनियर वर्ग में विज्ञान तकनीकि क्विज का संचालन और मूल्यांकन किया।
सीनियर वर्ग में एसएमएस दत्ता नोसगे स्कूल के उत्कर्ष प्रथम, पीएमश्री थारू इंटर कॉलेज के मोहम्मद रेहान द्वितीय, सेंट जेवियर स्कूल की महिमा तृतीय स्थान पर रही।
जूनियर वर्ग में
शिक्षा भारती स्कूल के अनुज प्रथम,
नोसगे स्कूल के हिमांशु द्वितीय,
सराफ स्कूल की दितवी बत्रा तृतीय स्थान रहे।
ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, तिलक उपाध्याय, प्रिंसिपल शुभ्रा सक्सेना, जिला समन्वयक नरेंद्र रौतेला ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए और चयनित बच्चों को मोमेंटो भेंट किए।
नरेंद्र रौतेला ने UCOST देहरादून के इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जो जिले स्तर पर सहायक होगा।
क्विज के संचालन में कविता दिग्विजय सिंह और प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कीर्ति वल्लभ गहतोड़ी, मीना खेतवाल प्रतिभा, बबीता सिंह, अभिषेक, रागिनी, अशोक कुमार, विनय जोशी उपस्थित रहे।
निर्मल कुमार न्योलिया
समन्वयक
द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026, खटीमा
जनपद–उधम सिंह नगर

