ड्रोन कैमरे से हो रही खटीमा नगर की निगरानी

लॉक डॉउन के दौरान आसमान से भी रख रहा प्रशासन नजर

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)-

कोरोना संक्रमन रोकथाम को सफल बनायें जाने को लेकर उत्तराखण्ड में शासन से सख्त निर्देश जारी हो गए है। जिसको लेकर अब सीमान्त खटीमा प्रशासन भी लॉक डॉउन को सीमान्त क्षेत्र में सख्ती के साथ लाघु करने को लेकर एक्शन में आ गया है। पुलिस जंहा लॉक डॉउन पर पहले से ही सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। वही अब तहसील प्रशासन ने भी तहसील खटीमा से पूरे नगर की दो किलोमीटर की परिधि को ड्रोन कैमरों से नजर रखने के लिए ड्रोन यूनिट की स्थापना कर दी है। जो कि पूरे खटीमा इलाके में आकाश से भी पैनी नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ड्रोन के माध्यम से  नजर बनाए हुए है कि किसी इलाके में लॉक डॉउन का उलंघन तो नही किया जा रहा।वही लॉक डॉउन के दौरान ड्रोन कैमरों से खटीमा क्षेत्र में नजर रखे जाने पर तहसीलदार यूसुफ अली का कहना है कि तहसील प्रशासन ने तहसील परिसर में ड्रोन यूनिट की स्थापना कर दी है जो कि दो किलोमीटर की परिधि में पूरी नजर बनाए हुए है। जो भी इस दौरान ड्रोन कैमरों में घूमते हुए ट्रेस हो रहे है।

उस इलाके में टीम भेज उन लोगो के स्वाथ्य प्रशिक्षण के साथ उन्हें क्वारनटाइन किये जाने की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही लॉक डॉउन का पालन किये जाने के सख्ती के साथ निर्देश भी जारी किए जा रहे है।