कल से बैंकों के खुलने के समय में परिवर्तन

जिलाधिकारी देहरादून ने जारी किया आदेश

नीता कांडपाल

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- कल 3 अप्रैल से सभी बैंक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ग्राहकों के लेनदेन के लिए खुले रहेंगे और दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक बैंक अपने आंतरिक मिलान के कार्य करेंगे और सभी एटीएम भी सुबह 8:00 से 1:00 बजे तक ही खुलेंगे।

आवागमन पास हेतु निर्देश

निर्देशानुसार बैंक कर्मचारियों को विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है तथा बैंक मित्रों को आवागमन के लिए जिला लीड बैंक अधिकारी देहरादून कार्यस्थान से संबंधित बैंक का पास जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री जनधन खाते हेतु निर्देश

दिनांक 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक जनधन खाता धारकों को उनके खाता संख्या के अंतिम अंक के अनुसार भुगतान किया जाएगा और कोविड-19 की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार सोशल डिसटैन्सिग और सैनिटाइजेशन का का पूरा ध्यान रखा जाएगा।