दी टॉप टेन न्यूज़
“भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां” विषय पर आयोजित ऊधम सिंह नगर जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में सराफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा लक्ष्मी भट्ट ने बबीता सिंह के मार्गदर्शन में प्रथम, मॉडर्न सरस्वती पब्लिक स्कूल छिनकी, खटीमा की कीर्ति बिष्ट ने कमल चंद्र जोशी के मार्गदर्शन में द्वितीय तथा जीएस कान्वेन्ट सितारगंज की सपना मेहरा ने प्रज्ञा तिवारी के मार्गदर्शन में तृतीय प्राप्त किया। लक्ष्मी तथा कीर्ति अगले माह राज्य स्तरीय सेमिनार में प्रतिभाग करेंगी।
खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप, सराफ के प्रिंसिपल अजय बंसल, सरस्वती की प्रिंसिपल विमला खनका तथा जी एस कॉन्वेंट के प्रिंसिपल संजीव शर्मा ने चयनित बच्चों को बधाई प्रेषित की।
निर्मल कुमार न्योलिया ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय साइंस सेमिनार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला, रुद्रपुर में संपन्न हुई, जिसमें प्रथम चरण में लिखित अभिक्षमता परीक्षा तथा दूसरे चरण में व्याख्यान सत्र एवं उससे जुड़े मौखिक प्रश्नोत्तरी हुआ। जिसका मूल्यांकन माधवेन्द्र कुमार सारस्वत, भूपाल सिंह नेगी एवं डा. दीप्ति वर्मा द्वारा किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि डा. जीसी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, सावेद आलम, राजेश्वर प्रसाद होलकर, मंजूरानी होलकर, शुभा रावत, जिला विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी, प्रेम चन्द्र, तजम्मुल हसन, सुरेश चन्द्र उप्रेती, उमेश जोशी, शिवानी रानी ने चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया।
निर्मल कुमार न्योलिया
खटीमा विज्ञान समन्वयक
