सेवा ही धर्म है: विधायक पुष्कर सिंह धामी

दी टॉप टेन न्यूज़ (खटीमा)- देशभर में कोविड-19 के संक्रमण और बचाव को ध्यान में रखते हुए जहां लॉक डाउन किया गया है वही प्रदेश में कुछ श्रमिक राहगीर मजदूर खाने की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस सब को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में प्रशासन सहित कई एनजीओ ट्रस्ट गुरुद्वारे आदि इन मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं ।

वही खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र की जनता से अपने अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं साथ ही केंद्र राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करने को कह रहे हैं और जनता को कोई समस्या होने पर उनकी समस्याओं का समाधान भी  कर रहे हैं ।
वहीं दूसरी तरफ वह स्वयं जनता की सेवा को ही अपना धर्म मानते हुए निर्माण कुटिया खटीमा में राहगीर और निर्धनों के लिए बन रहे भोजन में सहायता कर रहे हैं।
एक विधायक जो कि आप दिनों में अपनी जनता /अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राज्य की विधानसभा में करता है वह इस आपात घड़ी में अपने हाथों से गरीब मजदूरों  लोगों के लिए भोजन भी बना रहा है।