जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट, प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री पर नजर

दी टॉप टेन न्यूज़

प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पौड़ी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

उत्तराखण्ड राज्य में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू तथा अन्य प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में स्थित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की चेकिंग कर प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री, भंडारण एवं वितरण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दुकानदारों को प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करने तथा संबंधित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग करते हुए कोटपा अधिनियम के अंतर्गत 05 चालान किए गए। साथ ही प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री अथवा वितरण किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी पुलिस की अपील: सभी व्यापारी नियमों का पालन करें तथा प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री से दूर रहें। आमजन भी जागरूक बनें और जनस्वास्थ्य की रक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।