उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने नम्बर किये जारी
दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- देश भर मे कोरोना संक्रमण के चलते चल रहे लॉक डाउन के दौरान उधम सिंह नगर जिले में कोई भूखा नही रहेगा। जिला प्रशासन ने गरीब लोगों के लिए 112 का हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी नम्बर में फोन करने के एक घंटे के अंदर ही भूखे व्यक्ति के पास तक प्रशासन खाना पहुँचा देगा। इसके साथ ही जिले के हेल्पलाइन नंबर 05944- 250250 पर फोन कर कर भी जिले में कहीं भी भूखे व्यक्तियों के लिए भोजन मंगाया जा सकता है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में लॉक डाउन की स्थिति में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इसके लिए व्यापक तौर पर व्यवस्था की गई है। उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में भी उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट ने बताया कि तहसील में एक गाड़ी गरीब लोगों को भोजन पहुंचाने के लिए हमेशा तैयार है। इसके लिए जिले में एक टोल फ्री नंबर 112 जारी किया गया है। साथ ही जिले में 05944-250250 हेल्पलाइन नंबर फोन करके भी जिले में कहीं भी कोई भूखा है तो उसकी जानकारी दी जा सकती है।

फोन करने के एक घंटे के अंदर प्रशासन भोजन की व्यवस्था करायेगा। प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले में कहीं भी कोई भी व्यक्ति लॉक डॉउन के दौरान भूखा ना रहे।विदित है कि लॉक डॉउन की वजह से मेहनत मजदूरी कर पेट पालने वाले कई परिवारों पर अब भुखमरी की स्थिति खड़ी होने लगी है। इसलिए प्रशासन ने ऐसे लोगो को भोजन की व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर कमर कस ली है। ताकि पूरे उधम सिंह नगर में कोई भी गरीब परिवार भूखा ना रह पाए।
