प्रदेश में फिर से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले,देहरादून जिले में सबसे ज्यादा कोरोना मामले,रविवार को दो क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

[smartslider3 slider=”21″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देश के साथ साथ अब उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले धीरे धीरे बढ़ने शुरू हो गए है और एक बार फिर से प्रदेश में रविवार को दो क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है ये दो क्षेत्र है देहरादून जिले के नेहरू कॉलोनी और गुमानीवाला, ऋषिकेश ।
रविवार को जारी आदेश में इन क्षेत्रों में पूर्णतः लाॅकडाउन लगा दिया गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है और इन क्षेत्रों में स्थित सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय और बैंक इत्यादि पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

रविवार को देहरादून जिला प्रशासन ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मकान नंबर-144 नेहरु काॅलोनी और ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में ग्राम गुमानीवाला की गली नम्बर-8 को कन्टेमेंट जोन घोषित कर इन क्षेत्रों में पूर्णतः लाॅकडाउन लगा दिया हैं इस क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। इन क्षेत्रों में स्थित सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय और बैंक इत्यादि पूर्णतः बंद रहेंगे। देखिये जारी आदेश…