[smartslider3 slider=”21″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आये। हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है‘‘
राज्यपाल ने लोगों से आपसी प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित प्रकार से होली खेलने और मनाने की अपील की है।
उन्होंने कोविड-19 के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ होली पर्व मनाने की अपील भी की है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।
मुख्यमंत्री तीरथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली सौहार्द और गरिमामय ढंग से अपने घर पर ही मनाएं और कोविड-19 को लेकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अवश्य पालन करें।
मुख्यमंत्री ने होली पर्व के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों के साथ ही अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों से दूरभाष पर वार्ता कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आईसोलेशन में रहकर ही कामकाज निपटा रहे हैं तथा वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ ने चीफ जस्टिस आर0एस0चौहान, पर्वतारोही ताशी-नुंग्शी, प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, बसन्ती बिष्ट, हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी सहित अन्य गणमान्य लोगों से दूरभाष पर वार्ता कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
..
