दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 109 नये मामले आये है और 40 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और राहत की बात आज इस महामारी से दो मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 95.07% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99990 हो गयी है और 95065 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 1724 हो गईं है ।
आज 4658 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 4706 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 3100 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1711 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 1 केस, देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 57 केस और हरिद्वार जिले मे 40 नैनीताल जिले में 6 पौड़ी गढ़वाल में 1 पिथौरागढ़ में 1 केस और उत्तरकाशी में 3 कोरोना केस आये और आज वही बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त रहा।अभी तक 1490 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

