[smartslider3 slider=”20″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को हर साल देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पदम भूषण और पदम श्री से सम्मानित किया जाता है इस बार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन सम्मानों की घोषणा की गई । इस बार उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि यहां से डॉक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को मेडिसिन और प्रेम चंद शर्मा को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पदम श्री पुरस्कार दिया जाएगा।
इस साल 119 विशिष्ट लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा वही 10 लोगों को पदम भूषण सम्मान दिया जाएगा जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत,गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशवभाई पटेल को मरणोपरांत और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।
