[smartslider3 slider=”20″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कुंभ मेले 2021 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और केंद्र ने भी कुंभ मेले को लेकर एस ओ पी जारी कर दी है वही सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 7 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कुंभ मेला 2021 में किया गया है अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ इस अतिरिक्त जिम्मेदारी को भी निभाएंगे इन अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर पौड़ी योगेश मिश्रा, संतोष कुमार पांडे डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, अब्ज प्रसाद बाजपेई डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर, सुंदर सिंह डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर, अनुराग आर्य डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, अनिल शुक्ला डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, गौरव पांडे डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा इन सभी की तैनाती कुंभ मेला 2021 में की गई है ।

