गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी

[smartslider3 slider=”20″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” पी0वी0के0 प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/पीएसी को दिया जाएगा और दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक को दिया जाएगा।दीपम सेठ वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर- इंस्पेक्टर जनरल वेस्ट एफटीआर हेड क्वार्टर चोगलमश्वर लेह लद्दाख आइटीबीपी में कार्यरत हैं।

सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़, मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड,उमेश चन्द्र जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, संचार, पंकज कुमार उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता, सेक्टर हल्द्वानी,
देवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड को दिया जाएगा इस अवसर पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी हैं