नगर पालिका पर सीता की रसोई तोड़कर रामल्ल मंचन मे व्यवधान करने का आरोप |

नगर पालिका पर सीता की रसोई तोड़कर रामल्ल मंचन मे व्यवधान करने का आरोप |
मंच के पीछे 42 वर्ग मीटर का स्थान रामलीला समिति के नाम करने क मांग
24 अक्तूबर को झलुश प्रदर्शन के साथ 25 से क्रमिक अनसन और 1 नवम्बर से आमरण अनसन की चेतावनी |
गिरीश गैरोला
52 वर्ष पुरानी उत्तरकाशी की रामलीला समिति की राम सेना आज के दौर मे हड़ताल मे उतर गयी है | आरोप है कि नगर पालिका ने सीता कि रसोई मे पक रहे खाने को तहस नहस करके रामलीला मंचना मे व्यवधान किया है | रामलीला मंच के पीछे 42 वर्गमीटर जगह उक्त स्थल को समिति के नाम पट्टा करने कि फ़ाइल पहले से ही चल रही है जिसके लिए निर्धारित एक लाख 38 हजार रु समिति जमा करने को रामलीला समिति तैयार है | रामलीला पूरी होने के बाद 13 अक्तूबर को स्वयं जगह खाली करने के लिखित आश्वासन के बाद भी पालिका द्वारा दो बार मे तोडफोड केरने से गुस्साये राम सेना डीएम ऑफिस के बाहर धरणे पर बैठ गयी है |
समिति से संरक्षक जयेन्द्र पँवार ने बताया कि रामलीला मंच के पीछे 42 बर्गमीटर का यह स्थान कूड़े और गंदगी से भरा पड़ा था वर्ष 2013 से इस स्थान को रामलीला समिति को पट्टा करने के पूरे दस्तावेज़ जमा किए गए है| उन्होने चेतावनी दी है कि 24 अक्तूबर को विशाल झलुश निकाला जाएगा अगली चरण मे 25 से क्रमिक अनसन और फिर भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 1 नवम्बर से आमरण अनसन किया जाएगा |
वही पालिका अध्यक्ष जायेंद्रि राणा ने कहा अतिक्रमण कही भी बरदास्त नहीं किया जाएगा और दीपावली के बाद फिर से अभियान चलाया जाएगा