गंगोत्री राजमार्ग के डबल लेन को लेकर शिव नागरी उत्तरकाशी मे घनी आबादी वाले हिस्से मे सैकड़ो मकानो के अधिग्रहण का गज़ट नोटिफ़िकेशन जारी होने के बाद उत्तरकाशी व्यापार मण्डल ने विरोध दर्ज कराया है |
व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुभास बाडोनी ने बताया कि पूर्व मे वर्ष 2003 मे वारुणावत त्रासदी के समय उत्तरकाशी धार्मिक नागरी कि संवेदन् शीलता को देखते हुए जियो लोजिस्ट कि रिपोर्ट पर इसे बचाने के लिए केंद्र सरकार ने 282 करोड़ रुपये कि धनराशि दी थी और इसी एवज मे गंगोत्री राजमार्ग पर बड़ेथी – तेखला 10 किमी बाय पास निर्माण बीआरओ द्वारा किया गया था जिस पर 54 क्रोड खर्च किए जा चुके है ताकि वारुणावत कि तलहटी मे कोई छेड़छाड़ न हो | ऐसे मे फिर उसी नागरी ओ उजाड़ने के लिए जमीन को अधिग्रहण कर भवनो को तोड़कर नगर के अस्तित्व को मिटाने की आसंका से हजारो लोग सहमे हुए है | वर्ष 2012- 13 मे भी गंगा भागीरथी कि बाढ़ ने भी 200 मीटर मे प्रतिबंद की सीमा रेखा खींच दी थी ऐसे मे ऊपर से वारुणावत पर्वत कि संवेदनशीलता और दूसरी तरफ डराता गंगा का प्रवाह |
हालांकि गज़ट मे 21 दिनो के भीतर नगर वासियो को अपनी आपत्ति अपर जिला अधिकारी के माध्यम से रखने का समय दिया गया है जिसे लिए सभी प्रभावितों कि बैठक सोमवार को काली कमली धर्म शाला मे बुलाई गयी है |
बाडोनी ने बताया कि एक तरफ इको सेंसटिव ज़ोन मे गौमुख से लेकर उत्तरकाशी तक निर्माण कार्य मे प्रतिबंध बताए गए है अब खाली पड़ी जमीन पर प्रतिबंद और आबादी वाले क्षेत्र मे तोडफोड कर डबल लेन सड़क निर्माण यदि किया जाएगा तो पीड़ित परिवार आखिर अपने रोजगार को लेकर कहा जाएंगे |
ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार उनके भवन तोड़कर उन्हे एनएच पर खोका – ठेली लगाने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि आने वाले समय मे उन्हे इसके एवज मे पक्की दुकाने दी जा सके |

