उत्तराखंड में आज 585 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70790 हुई

 

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 8 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4166 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ कम होकर 91.61% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 585 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 8 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 585 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 70790 हो गयी है।

और 512 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4166 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 458 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11200 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17595 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12262 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1146 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 24 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 6 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 57 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 5 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 210 और हरिद्वार जिले में 43 नैनीताल जिले में 71 वही पौड़ी जिले में 38 और पिथौरागढ़ जिले में 34 रुद्रप्रयाग जिले में 28 और टिहरी जिले में 31 और उधम सिंह नगर में 30 उत्तरकाशी जिले में 8 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 627 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

राजधानी देहरादून बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, आज फिर 210 कोरोना संक्रमित

राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं पिछले कुछ दिनों से जनपद में हर दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज यह आंकड़ा और बढ़ कर 210 हो गया है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखकर शासन प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है और बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 210 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19920 हो गई है जिसमे 1196 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 635 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है अभी तक जिले से 208 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।