पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 5 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4051 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 91.72% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 512 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 5 लोगों की मौत हुई है।
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 512 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 70205 हो गयी है।
और 512 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4051 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 585 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 10994 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17685 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13048 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1138 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 16 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 14 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 45 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 12 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 204 और हरिद्वार जिले में 39 नैनीताल जिले में 43 वही पौड़ी जिले में 35 और पिथौरागढ़ जिले में 27 रुद्रप्रयाग जिले में 20 और टिहरी जिले में 23 और उधम सिंह नगर में 22 उत्तरकाशी जिले में 12 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 623 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले
राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं पिछले कुछ दिनों से जनपद में हर दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज यह आंकड़ा और बढ़ कर 204 हो गया है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखकर शासन प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है और बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 204 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19710 हो गई है जिसमे 1057 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 634 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है और आज भी दो व्यक्तियों की मौत देहरादून जिले में हुई है जिनमें एक एम्स ऋषिकेश में और एक दून मेडिकल कॉलेज में हुई है अभी तक जिले से 205 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।
