राजधानी दून की भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांट लॉक डाउन में

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून –

जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने एक आदेश जारी करते हुए राजधानी देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट क्षेत्र को सामुदायिक निगरानी में डाल दिया है।
जिलाधिकारी ने यह कदम इन क्षेत्रों में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों को देखते हुए किया है।
भगत सिंह कॉलोनी में  पांच जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए इसे देखते हुए  प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस कॉलोनी में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिक तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित विक्रेताओं को छोड़कर सामान्य आवागमन को सीमित और नियंत्रित रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून बैरिकेडिंग करवाएंगे।

और इन क्षेत्रों में चिकित्सा संबंधी व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी और दैनिक आवश्यक वस्तु की पूर्ति जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून द्वारा की जाएगी और क्षेत्रवासियों को मुनादी के माध्यम से क्वॉरेंटाइन में रहने के लिए आदेशित किया जाएगा।