मेधावी स्कूली बच्चो ने किए अपने साइंस प्रोजेक्ट प्रस्तुत
दी टॉप टेन न्यूज(खटीमा)-
उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त क्षेत्र खटीमा स्थित राजकीय थारू इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और उत्तराखंड साइंस एजुकेशन और रिसर्च सेंटर के द्वारा विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें सीमांत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने साइंस के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर खटीमा थारू राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान सेमिनार में विज्ञान से जुड़े शिक्षकों के अलावा साइंस के क्षेत्र में बेहतर कर रहे सीमान्त क्षेत्र के मेधावी बच्चो ने बड़ चड़ कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चो के शोध व प्रोजेक्ट का विशेषज्ञ अतिथियों ने अवलोकन कर मेधावी बच्चो का मार्गदर्शन किया।वही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र रौतेला बताया कि सीमान्त क्षेत्र खटीमा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया है जो कि विज्ञान की नजर में आज बहुत बड़ा दिन है। सीमान्त खटीमा में बहुत से प्रतिभाशाली बच्चे है। जिन्हें एक बेहतर मंच देने की आवश्यकता है। इसलिए खटीमा में जल्द एक विज्ञान केंद्र की स्थापना होने वाली है। जिससे विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर कर रहे बच्चो को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। वही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर खटीमा में हर बार की तरह कार्यक्रम का आयोजन कर सीवी रमन जी को याद किया गया है। साथ ही स्थानीय बच्चो को मंच देने के लिए एक विज्ञान संगोष्टी का भी आयोजन किया है।जिससे मेघावी बच्चो को विज्ञान को और बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला है।

