रोडवेज की चलती बस में लगी आग

बाल बाल बचे सभी यात्री

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून)-

रविवार शाम 4:00 बजे के करीब एक रोडवेज बस में आग लग गई। रोडवेज की बस हरिद्वार से सवारियां लेकर देहरादून के लिए निकली थीजैसे ही बस देहरादून हरिद्वार हाईवे पर नेपाली फार्म के पास पहुंची बस के इंजन में आग लग गई उस समय बस में लगभग 45 सवारियां सवार थी।ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत  सड़क के किनारे खड़ा कर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया था सूचना देने पर मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई थी दमकल की गाड़ी ने करीब पौन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Verified by MonsterInsights