खटीमा डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू

दी टॉप टेन न्यूज़(खटीमा)-

हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय डिग्री कॉलेज खटीमा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो चुका है।दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन नानकमत्ता विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा व प्राचार्य आर सी पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान खेल मशाल को प्रजवलित कर उसको ट्रेक पर कॉलेज एथलीट द्वारा लेकर दौड़ लगा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुवात हुई। विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय खटीमा के बच्चो ने प्रतिभाग किया।

डिग्री कॉलेज खटीमा के खेल प्रभारी डॉ गुरिंदर सिंह ने बताया कि खटीमा डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल आयोजन में लगभग 25 एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विभिन्न वर्गों की दौड़,भाला फेंक,गोला, हैमर थ्रो,खो खो, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पुरुस्कृत करने के साथ आगामी विश्व विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का भी मौका मिलेगा।

Verified by MonsterInsights