विभाग ने 14 अफसरों को किया स्थानांतरित

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)-
शुक्रवार को शासन ने आबकारी विभाग में 14 अफसरों का तबादला कर दिया है विभाग में यह तबादले काफी लंबे समय बाद हुए हैं।तबादला होने वाले अधिकारियों में प्रदीप कुमार को सहायक आबकारी आयुक्त नैनीताल ऊधमसिंह नगर परिक्षेत्र से सहायक आबकारी आयुक्त देहरादून बनाया गया है वही गढ़वाल मंडल संयुक्त कमिश्नर बीएस चौहान को गढ़वाल मंडल से मुख्यालय भेज दिया गया है और उप आबकारी आयुक्त देहरादून हरिद्वार परिक्षेत्र रमेश चौहान संयुक्त आबकारी आयुक्त गढ़वाल मंडल बनाया गया है।वही रेखा जुयाल को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी गढ़वाल से सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून बनाया गया है।

रमेश बंगवाल को देहरादून जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है और मनोज उपाध्याय को जिला आबकारी अधिकारी देहरादून से सहायक आबकारी आयुक्त मंडलीय प्रवर्तन कर नैनीताल भेज दिया गया है ।पवन सिंह को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है तपन पांडे को जिला आबकारी अधिकारी चंपावत और ओंकार सिंह को जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार बना दिया गया है ।कैलाश बिंजोला को उधमसिंह सिंह नगर का और अशोक मिश्रा को बागेश्वर का जिला आबकारी अधिकारी बना दिया गया है वहीं राजा लाल को जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी बनाया गया है।
