दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- देश की राजधानी दिल्ली में सी ए ए को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दिल्ली में जो कुछ भी हो रहा है वह सोचे समझे षड्यंत्र के तहत हुआ है।

फिलहाल उत्तराखंड प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम है आगे एहतियातन के तौर पर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।इसके लिए बकायदा डीजीपी ऑफिस से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि किसी भी हाल में अराजकता और उपद्रव फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाए डीजीपी अनिल रतूड़ी ने पुलिस अफसरों से कहा कि इजाजत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन प्रदर्शन की आड़ में राज्य में अराजकता और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ शक्ति से निपटा जाए राज्य में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी जिलों में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
