दीपक फुलेरा
दी टॉप टेन न्यूज– सितारगंज- उधम सिंह नगर- उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में बीती देर शाम एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने घर मे कनपटी में गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह पूरा मामला सितारगंज के बिज़्टी रोड स्थित सिद्धि विनाकय कॉलोनी का है जंहा पर 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नाम के युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची सितारगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस आत्महत्या प्रकरण में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बिज़्टी रोड स्थित सिद्धि विनाकय कॉलोनी में रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह ने अपने घर के अंदर कुर्सी पर बैठे-बैठे अपनी कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी मां अंदर आई लेकिन तब तक गुरप्रीत की मौत हो चुकी थी। गुरप्रीत की बहन की शादी कुछ वर्ष पूर्व ही हुई थी। गुरप्रीत के पिता कि कई वर्ष पहले मौत हो गई थी वही म्रतक की मां नर्स के रूप में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत ने जब खुद को गोली मारी उस समय वह अपने कमरे में अकेला था। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।प्रेम में विफल होने पर ही युवक ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।फिलहाल कोतवाल सितारगंज सलाऊद्दीन ने घटना स्थल पर पहुँच मामलें की जांच शुरू कर दी है।जांच उपरांत ही युवक की आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।
