दोपहर में बारिश के साथ ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट
दी टॉप टेन न्यूज (देहरादून)- आज राजधानी देहरादून में दोपहर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ गई है अचानक आई बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में आज बारिश हुई और उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ है चमोली जिले में भी निचले इलाकों में तेज बारिश हुई और बद्रीनाथ हेमकुंड फूलों की घाटी ओली आदी में बर्फबारी हुई।वही कुमाऊँ मंडल में भी नैनीताल जिले में बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अल्मोड़ा जिले में भी बारिश हुई हैमौसम विभाग के अनुसार कल भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुमाऊं के पर्वती क्षेत्रों में आंशिक बरसात और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
