विधायक पुष्कर सिंह धामी को मिला भारत के आदर्श युवा विधायक का सम्मान

देश भर के विधायकों में से चयनित हुए विधायक धामी

दी टॉप टेन न्यूज़(देहरादून)- MIT स्कूल आफ गवर्नेंस, पुणे, युवा एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार व मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से  विज्ञान भवन में आयोजित दसवीं छात्र संसद में “भारत के आदर्श युवा विधायक” का सम्मान खटीमा ,उत्तराखंड के लोकप्रिय विधायक व उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष  पुष्कर सिंह धामी को दिया गया।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी, मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राम माधव  ,जनरल जी. डी.बक्षी  आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।
बीस फरवरी २०२० को दिल्ली में आयोजित हुए  इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश एवं दुनिया कि बहुत सी महान हस्तियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन २० फरवरी २०२० उप – राष्ट्रपति श्री वेंकया नायडू ने किया और समापन २3 फरवरी २०२० को भारत रत्न और भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों तथा देश के विभिन्न राज्यों के विधान सभा अध्यक्षों ने अपने विचार रखे इसके अलावा कार्यक्रम में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी , लेखक और वरिष्ठ राजनेता पद्म विभूषण डा. कर्ण सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार व देवेन्द्र फड़नवीस ,रिटायर्ड जस्टिस संतोष हेगड़े, पूर्व विदेश मंत्री  कुंवर नटवर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

खटीमा विधायक पुष्कर धामी को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान से जंहा खटीमा विधानसभा की जनता में खुसी की लहर है।वही आदर्श युवा विधायक सम्मान से सम्मानित विधायक पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं को मिले अखिल भारतीय सम्मान को देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता व युवाओ को समर्पित किया है।विधायक धामी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण के साथ उत्तराखंड के आम जनमानस की सेवा करने को प्रेरित करेगा। पुरुष्कार के बाद जो समाज सेवा व आमजन मानस के सेवा का दायित्व बोध उनमें बड़ा है उससे मिली ऊर्जा का संचार उन्हें अपने सामाजिक जीवन मे उत्तराखण्ड के एक जनसेवक के रूप में बेहतर कार्य करने को सदा प्रेरित करता रहेगा।