भारत सरकार की एडवायजरी के बाद आव्रजन अधिकारी रख रहे नेपाल बॉर्डर पर पैनी नजर



दी टॉप टेन न्यूज(बनबसा)- चीन में खरनाक रुख अख्तियार कर चुके जानलेवा कोरोना वायरस के मद्देनजर बनबसा इंडो नेपाल सीमा पर भी चाइनीज नागरिकों की नेपाल के रास्ते भारत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।भारत सरकार से 5 फरवरी को जारी एडवायजरी के मद्देनजर बनबसा नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन चेक पोस्ट पर तैनात आव्रजन अधिकारी बनबसा सीमा पर लगातार नजर बनाए हुए है कि कोई चाइनीज व्यक्ति इस बॉर्डर से नेपाल के रास्ते भारत मे प्रवेश ना कर सके।
दो दिन पहले नेपाल से भारत आ रहे एक चाइनीज नागरिक को आव्रजन चेक पोस्ट से वापस नेपाल भेजा जा चुका है। वही बनबसा नेपाल सीमा पर तैनात आव्रजन अधिकारी इंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण को भारत मे रोकने के मद्देनजर भारत सरकार की 5 फरवरी को जारी हुई एडवाइजरी के हिसाब से नेपाल के रास्ते चाइनीज नागरिक या चाइना से आये किसी भी देश के नागरिक को भारत मे प्रवेश को रोक लगा दी गई। इसलिए सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए दो दिन पहले ही एक चाइनीज नागरिक को बनबसा बॉर्डर से प्रवेश करने से रोक उसे वापस नेपाल भेजा जा चुका है।
नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी,पुलिस व अन्य एजेंसियों से सामंजस्य बैठा कोरोना वायरस को लेकर आव्रजन चेक पोस्ट पर वो लोग पूरी तरह मुस्तेद है। वही किसी भी चाइनीज को सरकार के आदेशों के अनुरूप नेपाल के रास्ते भारत मे प्रवेश नही करने दिया जा रहा है।
