खटीमा भाजपा का कांग्रेस पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप


एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट को दिया जांच हेतु ज्ञापन

दीपक फुलेरा-
दी टॉप टेन न्यूज़(खटीमा)-
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामो के बाद अब जंहा खटीमा विकास खण्ड में ब्लॉक प्रमुख पद पर ताजपोशी को लेकर भाजपा व कांग्रेस में रस्सा कस्सी चल रही है। वही इसी बीच भाजपा ने एसडीएम खटीमा को ज्ञापन सौंप कांग्रेस के संभावित लोगो पर बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है।साथ ही एसडीएम खटीमा से उक्त मामले में जांच की मांग की है।
इस पूरे मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित अजय मौर्य व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जंहा एसडीएम निर्मला बिष्ट से मिले। वही उन्होंने हाई कोर्ट के निर्देशों के उलट बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त किये जाने की एसडीएम से शिकायत की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए  बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामो के बाद भाजपा के लोग जब ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष प्रत्यासी रंजना मौर्य के समर्थन में बीडीसी मेम्बर्स के घरों पर गए तो कोई भी बीडीसी सदस्य अपने घरों पर नही पाया गया। जबकि इससे साफ जाहिर होता है कि बीडीसी सदस्यों की कांग्रेस समर्थित लोगो द्वारा जमकर खरीद फरोख्त की गई है।क्योंकि उन्हें इस दौरान इस मामले में कांग्रेस से जुड़े लोगों के होने की भी जानकारी मिली है।
इसलिए उन्होंने एसडीएम से मिल सभी नए बीडीसी सदस्यों की ब्लॉक ने मीटिंग बुलाई जाने की मांग की है। ताकि बीडीसी सदस्य मामले में हॉर्स ट्रेडिंग की सम्भावनो पर तस्वीर साफ हो सके। जबकि एसडीएम निर्मला बिष्ट जंहा भाजपा द्वारा बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त मामले में शिकायत आने की बात कह रही है वही भाजपा की शिकायत पर एसडीएम अब उक्त प्रकरण पर जांच की तैयारी कर रही है।फिलहाल ब्लॉक प्रमुख खटीमा अध्यक्ष पद पर जिस तरह से भाजपा अब हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगा रही है उसको देखकर यह भी लग रहा है कि कही ना कहि इस बार भी भाजपा का ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कब्जा करने का सपना चकनाचूर हो गया है।