

आतिशबाजी से परहेज कर कम्पनी परिसर में बच्चें जलाएंगे 800 दिए
दीपक फुलेरा-
दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- दीपावली पर्व पर अत्यधिक आतिशबाजी की वजह से जंहा हर साल वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तत्री होती है। वही खटीमा में इस बार ईस्टर इंडस्ट्रीज परिवार ने दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी से परहेज कर इको फेंडली दीपावली पर्व मनाने का प्रण लिया है। इसके लिए ईस्टर कारखाने में मानव संसाधन प्रमुख अजय मेहता द्वारा बच्चो की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो को इको फेंडली दीवाली पर्व कैसे मनाए यह थीम पोस्टर पर उकेरने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर ईस्टर इंडस्ट्रीज कारखाने के मानव संसाधन प्रमुख अजय मेहता ने मीडिया को बताया कि ईस्टर कम्पनी द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जाता रहा है।कम्पनी परिसर में पूर्व में लगभग 500 पौधों का वर्षारोपन किया गया है। वही इस बार दीपावली में ईस्टर परिवार द्वारा दीपावली में आतिशबाजी से परहेज कर पूरे कम्पनी परिसर में 800 के लगभग दिए जलाए जायेगे। साथ ही बच्चो की इको फेंडली दीवाली पर्व कैसे मनाए इस थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। बेस्ट पोस्टर मनाने वाले बच्चो को पुरुस्कृत किया जायेगे।
वही कम्पनी के एच आर हेड मेहता ने बताया कि इस प्रतिगोगिता के पीछे छोटे बच्चो को जागरूक करना है कि कैसे व समाज मे इको फेंडली दीपावली पर्व मना पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते है।ताकि आने वाले समय मे ये बच्चे अपने अग्रिम जीवन मे पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सके।इस दीपावली पूरा ईस्टर इंडस्ट्रीज परिवार इको फेंडली दीवाली मना पर्यावरण के संरक्षण का समाज को सन्देश देगा।
