जापान की नोजोमी ओकुहारा को फाइनल में हरा जीता गोल्ड

देहरादून- भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आज जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7 , 21-7 से हराकर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत ली है। जी हां सिंधु ने आज शाम यह करिश्माई चमत्कार कर दिखाया इसका खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था।सिंधु ने जीत के साथ एक इतिहास रच डाला वह पहली भारतीय बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं ,और यह जीत उन्होंने मात्र 38 मिनट में हासिल की है।अब सिंधु के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप के दो ब्रोंज दो सिल्वर सहित एक गोल्ड मैडल भी हैं।मैच के बाद सिंधु ने बताया कि वह पिछले दो फाइनल मैचों में गोल्ड नहीं जीत पायी थी, आज यह जीत मेरे लिये बहुत महत्वपूर्ण है।में अपने सभीप्रशंसकों का धन्यावाद अदा करना चहाती हूं जिन्होंने मेरा मेरी हौसला अफजाई की है।आज मैंने अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं।इसके साथ ही सिंधु ने अपनी कोच मिस किम और गोपाल सर का और पूरे सपोर्ट स्टाफ का भी धन्यवाद अदा किया और साथ मे अपनी माँ को भी याद किया जिनका आज जन्मदिन हैं।सिंधु की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित ममता बनर्जी ने ढेर सारी शुभकामनाओं सहित बधाई दी।
