एसटीएफ़ कुमाऊँ को मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम में मिली बड़ी सफलता

20 लाख की स्मेक के साथ महिला व पुरुष तस्कर किये गिरफ्तार

दीपक फुलेरा
उधम सिंह नगर- नशे के खिलाफ पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ़ उत्तराखण्ड रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में लगी एसटीएफ़ कुमाऊँ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ़ कुमाऊँ ने 201 ग्राम स्मेक के साथ थाना पुल भट्टा क्षेत्र में एक महिला पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ़ कुमाऊँ की गिरफ्त में आये दोनों तस्कर यूपी के मीरगंज बरेली से उत्तराखण्ड के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में स्मेक तस्करी को लेकर आ रहे थे। जिन्हें एसटीएफ़ इंचार्ज एम पी सिंह ने अपनी टीम के साथ गोला पुल मेन हाइवे पुल भट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए दोनों तस्कर में महिला अभियुक्त रीना खान निवासी मीरगंज सिरौली चौराहा बरेली व गुलवेज खा नगरिया सादात मीरगंज बरेली के निवासी है। जो कि लंबे समय से यूपी से उत्तराखण्ड को स्मेक तस्करी के धंधे को अंजाम दे रहे थे।वही पकड़ी गई स्मेक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ़ कुमाऊँ जंहा पहले भी नशे के खिलाफ कई तस्करों को मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल चुकी है। वही ताजे प्रकरण में भारी मात्रा स्मेक का एसटीएफ़ टीम द्वारा पकड़ा जाना टीम की बड़ी सफलता मानी जा रही है। वही लाखो की स्मेक के साथ स्मेक तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ़ निरीक्षक एमपी सिंह,एसआई विनोद जोशी, एसआई पंकज बेलवाल,महेंद्र गिरी,दीपक अरोरा,वीरेंद्र चौहान,गोविंद सिंह,गुरुवचन सिंह,दुर्गा सिंह,राखी नारायण, व भूपेंद्र मर्तोलिया आदि थे।

Verified by MonsterInsights