आपदा राहत में लगा हेलीकॉटर क्रेस, पायलट सहित तीन की मौत

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिले के मोरी आपदा राहत कार्य मे लगा निजी कम्पनी का एक हेलीकॉटर तारो से टकराकर क्रेस हो गया है। इस हादसे में पायलट सह पायलट व एक अन्य की मौके पर ही मौत की सूचना मिल रही है।

आपदा राहत कार्य मे लगा निजी कम्पनी हेरिटेज एविएशन का यह हेलीकॉप्टर मोरी से मोलडी गांव आपदा राहत सामग्री राशन छोड़कर वापस लौट रहा था। बुधवार दिन में करीब साढ़े बारह बजे आराकोट बेस कैम्प से 6 किमी दूर स्थित मोलडी के पास सेब के पेटियों को सड़क तक लाने वाले तारो में उलझ कर क्रेस हो गया। हादसे के तुंरत बाद ही हेलीकॉटर में आग लग गई थी।

इस हेलीकॉप्टर हादसे में मौके पर ही कैप्टन लाल सहायक कैप्टन शैलेष के साथ खरसाली निवासी एक ग्रामीण राजपाल की मौके पर ही मौत की सूचना मिल रही है।आपदा राहत में लगे हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना मिलने ही प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हो चुकी है। साथ ही हेलीकॉप्टर हादसे वाले स्थान को सर्च किया जा रहा है।ताकि पायलट सहित हेलीकॉटर में सवार तीनो बॉडी को रिकवर किया जा सके। फिलहाल उत्तरकाशी जिले में आपदा राहत कार्यो में लगे हेलीकॉप्टर के क्रेस होने से आपदा राहत कार्यो को झटका लगा है।क्योंकि  हेलीकॉप्टर द्वारा ही आपदा वाले स्थानों में रसद पहुँचाने का कार्य किया जा रहा था।