दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC ने कारागार विभाग अन्तर्गत उत्तराखंड बंदी रक्षक भर्ती 2022 के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती में समूह ‘ग’ 238 के पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी www.ukpsc.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को और इस भर्ती के विषय मे पूरी जानकारी ले सकते है।



