उधम सिंह नगर के सितारगंज में बड़ा हादसा पिकनिक मनाने जा रही स्कूली छात्राओं की बस और ट्रक की टक्कर में कई स्कूली छात्राएं घायल दो की मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

सितारगंज-आज बाल दिवस के अवसर पर पिकनिक मनाने गये स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई है जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र एनएच 74 में स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. बस में पचास से पचपन स्कूली छात्रायें और 6 स्टाफ सवार थे. घटना में एक छात्रा और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 40 बच्चे घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विद्या राम सुद्धि सिंह बालिका स्कूल किच्छा की छात्राओं को बाल दिवस के अवसर पर स्कूल की ओर से नानकमत्ता पिकनिक पर लाया गया था शाम को वापसी के दौरान सितारगंज में यह हादसा हो गया ट्रक और बस की टक्कर से बस सड़क पर पलट गई जिसमें कई बच्चे घायल हो गए हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और इस हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और घायल बच्चों को राहगीर पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया घटना की सूचना पर सीओ ओम प्रकाश, सितारगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं मौके पर जिलाधिकारी युगल किशोर भी पहुंच गए और उन्होंने जानकारी दी कि सभी बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा और मृतकों को दो लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी ।