देहरादून सेवलां कला निवासी दिलीप सिंह 13 नवंबर से गुमशुदा,पिता ने आमजन से करी गुजारिश

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून में सेवलां कला पोस्ट ऑफिस माजरा निवासी दिलीप सिंह उम्र 4 2 साल 13 नवंबर को शाम 4 बजे अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए चले गए है उस वक्त दिलीप सिंह को हल्का बुखार और उल्टी दस्त की शिकायत थी,दिलीप के गुमशुदा होने की खबर उनके पिता विजय सिंह ने दी है और उन्हें आईएसबीटी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।

पिता विजय सिंह के अनुसार दिलीप का  कद 5 फुट 2 इंच  है, और रंग गेहुव है इन्होने घर से निकलते समय नीले रंग की कमीज ,हाफ बाजू का सफेद और महरून कलर का स्वेटर और सलेटी कलर की पैंट पहन रखी थी।

विजय सिंह का आप सभी से अनुरोध है की आप सभी इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे यह व्यक्ति दिलीप कुमार जल्द से जल्द अपने परिजनों से मिल सके,लापता दिलीप की जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर पर कॉल करें । 9528230377/ 6398264305