दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
गोपाल सिंह बिष्ट
रानीखेत -रानीखेत में सत्ताधारी नेताओं द्वारा शांति पूर्ण माहौल खराब करने व पुलिस प्रशासन का सताधारियों के दबाव में एक तरफा रवैए को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तहसील परिसर में सांकेतिक उपवास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ताधारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि रानीखेत विधानसभा में शांति प्रिय माहौल को खराब करने का कार्य कुछ सत्ताधारी दल के लोग कर रहे हैं। क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से जो अपराधिक घटनाएं हो रही हैं उन सब में पुलिस प्रशासन भी सत्ताधारियों के दबाव में काम कर रहा है।
बाइट – करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
