दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कंचना पांडेय तिवारी अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । यहां शहीद चौक शिखर तिराहे से रावण परिवार के पुतलों का जुलूस निकाला गया। जो मुख्य बाजार होते हुवे स्थानीय स्टेडियम तक ले जाया गया जहां पुतलों का दहन किया गया। शिखर तिराहे परदशहरा महोत्सव समिती द्वारा एक समारोह अयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी साहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने विचार व्यक्त किए। पुतलों की शोभा यात्रा का शुभारम्भ संस्कृतिक क्लब लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक हैं। हमें इससे से सीख लेनी चाहिए।
दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने कहा कि अल्मोड़ा का दशहरा देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान रखता है, इस बार रावण परिवार के 22 पुतले बनाए गए हैं। पुतलों का सामुहिक दहन स्टेडियम में किया जायेगा यही यहां की विशेषता है।
रावण परिवार के पुतलों से पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमाओ की शोभा यात्रा निकाली गई। स्थानीय नदी में उन्हे विसर्जित किया गया।
बता दें कि अल्मोड़ा में 116वर्षो से दशहरा मनाया जा रहा है। 1906 में रावण परिवार का एक ही पुतला बनाया जता था, बड़ में संख्या बढ़ती गई। कोरोना से पूर्व पुतलों की संख्या ज्यादा थी, इस बार रावण परिवार के 22 पुतले बनाए गए। अल्मोड़ा का दशहरा देखने देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी आए थे। देर शाम तक बाजार में पुतलों का जाना जारी था भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेडियम ले जाया गया। स्टेडियम में दशहरा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अयोजित किए गए थे।


