दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों की टीम ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नटराज चौक ऋषिकेश से 16 बालक और बालिकाओं को रेस्क्यू किया। जिनमें से 2 बालिकाओं व 13 बालको को भीख मांगते हुए व 1 बालक को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया। व चार महिलाओं को बच्चो के साथ भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया।जिनमें से 1 बालक को बाल कल्याण समिति के आदेश से समर्पण सोसाइटी ओपन शेल्टर देहरादून में प्रवेश दिया गया ।
इस अभियान में ज़िला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्णा भट्ट ,रश्मि बिष्ट , प्रवीन,समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा,बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल,टी.एन. जौहर सदस्य विशेष किशोर पुलिस इकाई,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, रेलवे चाइल्डलाइन से रामपाल,आसरा ट्रस्ट से राखी वर्मा,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से आदि मौजूद रहे।
