सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा मे सड़क सुरक्षा जीवन के लिए अनिवार्य जन-जागरूकता विषय पर चित्र निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

परिवहन विभाग उत्तराखंड ने सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता विषयक कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के विशेष सहयोग से दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग में एक दिवसीय चित्र निर्माण कार्यशाला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया।

कुलपति प्रोफेसर एन एस भंडारी ने समस्त प्रतिभागी कलाकारों एवं आयोजक मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित की और इस प्रासंगिक विषय पर कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करी।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उपस्थित डॉक्टर गुरुदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा ने प्रतिभागी युवा कलाकारों को सड़क यात्रा सुरक्षा नियमों से परिचित कराया तथा कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए यात्रा निर्देश मानव की सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर दिए जाते हैं और जिसका सभी को पालन करना बेहद अनिवार्य है उन्होंने बताया कि रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक संख्या युवा वर्ग की होती है इसी से युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन परिवहन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

प्रोफेसर सोनू द्विवेदी ‘शिवानी’ संकायाध्यक्ष दृश्यकला संकाय एवं अध्यक्ष चित्रकला विभाग ने डॉक्टर गुरुदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा का स्वागत कर प्रतिभागियों से उनका परिचय कराया तथा युवा वर्ग को जीवन से जुड़े सड़क सुरक्षा संबंधित अति आवश्यक विषय पर जागरूक करने के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इस तरह के जन जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम कराए जाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की.
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में कुल 70 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं सभी प्रतिभागियों को कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा परिवहन विभाग उत्तराखंड की ओर से प्रमाण पत्र एवं प्रतिभा प्रोत्साहन हेतु कला सामग्री दी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार, चंदन आर्या एवं रमेश मौर्या तथा संतोष सिंह मेर एवं पूरन सिंह मेहता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम का समापन कार्यशाला में बने चित्रों की प्रदर्शनी लगाकर शाम 5:30 बजे किया गया।इस अवसर पर इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र कला सामग्री दी गईं।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर नवीन तिवारी सहायक परिवहन विभाग अल्मोड़ा ने प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की।
सर्वश्रेष्ठ 05 कलाकृतियों के कलाकार- सुगम गौर, रितुराज सिंह, मो बिलाल, मुकेश चन्याल, भूमिका बहुगुणा को पुरस्कार मे हेलमट देने के साथ ही दूसरे राउंड के पांच श्रेष्ठ कृति मे कलाकार नन्दिता महर, दीपक रौतेला, यश चौहान, प्रदीप बोरा, सुमित कुमार को सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कारों का वितरण संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा एवं प्रोफेसर सोनू दिवेदी शिवानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । सम्भागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा ने प्रतिभागी कलाकारों का एवं विभाग तथा संकाय के सक्रिय सहयोग और कार्यों की सराहना की और सभी के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर विभाग व संकाय में योगेश सिंह डसीला(वरिष्ठ शोध छात्र), पंकज जायसवाल, हर्षित कुमार ने विशेष सहयोग किया एवं दिव्यांशू जोशी, हर्षिता नेगी, राकेश फुलारा, भूपेन्द्र, अमित, नवीन राम, ज्योति, सुगम, हिमांशु, महेंद्र, शिवानी, दीक्षा, गरिमा, नन्दिता, ,मोहम्मद बिलाल सहित संकाय व विभाग के अनेकों छात्र-छात्राएं ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूर्ण सहयोग दिया |