गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 180 नए मामले 2 मरीजों की हुई मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 180 नए मरीज मिले हैं वहीं 212 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं और 180 मरीजों के मिलने के साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,448 पहुंच गई है और पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आँकडी के अनुसार एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,00,658 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 95,324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.70% है. वहीं, इस साल अब तक 307 मरीजों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में देहरादून में 88 कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं. वहीं, हरिद्वार में 19, नैनीताल में 33 कोरोना मरीज मिले हैं. जबकि, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में 3, चमोली में 2, पौड़ी में 2 केस मिले हैं. इसके अलावा पिथौरागढ़ में 4, टिहरी में 2, उधम सिंह नगर में 14 और उत्तरकाशी में 2 मरीज मिले हैं।