दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 17 अगस्त को अल्मोड़ा में रोजगार मेले का आयोजन कर रही है।
कंपनी सेल्स ऑफिसर और फ्रंटलाइन मैनेजर की भर्ती कर रही है जिसकी जानकारी देते हुए सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से आकाशवाणी अल्मोड़ा के समीप स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में इस भर्ती का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का चयन कंपनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा उन्होंने बताया कि सेल्स ऑफिसर के 200 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है और अभ्यर्थी की उम्र 25 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए वही फ्रंट लाइन मैनेजर के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है और उम्र 25 से 38 वर्ष के बीच हो।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति और बायोडाटा के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर आएं और इस साक्षात्कार के लिए कोई मार्ग व्यय दे नहीं होगा चुने गए अभ्यर्थियों को काम करने का अवसर अल्मोड़ा बागेश्वर रानीखेत और पिथौरागढ़ में मिलेगा उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9412092588 पर सम्पर्क कर सकते है और अभ्यर्थी अपना पंजीकरण www.ncs.gov.in पर कर सकते है।
