दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल ने एएसआई और हेड कांस्टेबल के 324 पदों पर योग्य और इच्छुक उमीदवारो से आवेदन मांगे है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीएसएफ की आधिकारिक साइट rectt.bsf.gov.in पर जाकार आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 अगस्त को शुरू हो गई है जो कि 6 सितंबर 2022 तक चलेगी. इस भर्ती हेड कॉन्स्टेबल के 312 पदों और एएसआई (स्टेनोग्राफर) के 11 पदों को भरा जाएगा
अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना चाहिए और इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक माप, एएसआई के लिए शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, प्रलेखन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवार को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. उम्मीदवार को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड- नेट बैंकिंग, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, यूपीआई, वॉलेट के माध्यम से करना होगा।
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले उम्मीदवार बीएसएफ भर्ती 2022 की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अप्लाई नाउ पर क्लिक करें
अब नई रजिस्ट्रेशन विंडो खुलेगी, अपना रजिस्ट्रेशन करें
इसके बाद बीएसएफ भर्ती पोर्टल पर लॉग इन करें
अब उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें
इसके बाद विवरण जमा करें और पूछे गए दस्तावेज़ अपलोड करें
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें

