अब आम जन सामान्य की समस्याओं को दूर करने के लिए सोमवार को सचिवालय में उपस्थित रहेंगे अधिकारी/कर्मचारी इस संबंध में शासनादेश जारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड सचिवालय में अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से मिलने आने वाले जन सामान्य के लिए
उत्तराखंड शासन से आज एक आदेश पत्र जारी हुआ है की सचिवालय में सभी अधिकारियों को सोमवार के दिन जनप्रतिनिधियों और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए समय देना होगा । समस्त अपर मुख्य सचिव समस्त प्रमुख सचिव और शासन के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अवकाश का दिन छोड़कर सोमवार को सभी अधिकारी कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण और जन मिलन के लिए कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। देखिए जारी आदेश..