उत्तराखंड में 14 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा,उत्तराखंड पुलिस ने रजिस्ट्रेशन वेबसाइट लांच कर यात्रियों से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-  प्रदेश के 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही हैं जो की 27 जुलाई तक जारी रहेगी . कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है।शनिवार को पुलिस मुख्यालय ने कांवड़ यात्रियों के लिए अधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad को लॉन्च किया गया।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार उनका यह प्रयास कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए है. इस सुविधा से कांवड़ यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में मदद पहुंचायी जाएगी।
पुलिस विभाग ने सभी कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी कांवड़ मेले में आए वह इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन जरूर कराए. जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

 
इस बार कांवड़ मेले में 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की आने की संभावना है. ऐसे में पुलिस विभाग और कांवड़ मेला प्रशासन द्वारा यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह का धार्मिक उत्पात या अराजकता जैसा माहौल ना हो, इसको लेकर भी पुलिस विभाग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।