टनकपुर(चंपावत)– भारतीय वन्य जीव संस्थान ने पहली बार तकनीकी के सहारे का उपयोग हाथियों की आवाजाही को आबादी क्षेत्र में रोकथाम को लेकर किया है।इसके लिए चंपावत जनपद की शारदा वन रेंज टनकपुर को ट्रायल के तौर पर चुना गया है। जिसमे संस्थान द्वारा सात थर्मल पॉवर कैमरे व सेंसर अलार्म सिस्टम को जंगल से लगे आबादी वाले इलाकों में लगाया गया है।इस सिस्टम के लगाने से यदि भारतीय वन्य जीव संस्थान हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने में सफलता मिलती है तो इसका प्रयोग पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
हाथी कॉरिडोर के तौर पर पहचान रखने वाले नंधौर अभ्यारण से लगे शारदा वन रेंज टनकपुर में आबादी क्षेत्र में अक्सर हाथियों के झुंड नुकसान पहुँचाने का काम करते है।
इसलिए भारतीय वन्य जीव संस्थान ने प्रदेश में पहली बार ट्रायल के तौर पर इस इलाके को चुना है। जिसमे हाथियों को वन क्षेत्र से आबादी क्षेत्रो में रोकथाम को लेकर सात सिस्टम अलग अलग क्षेत्रो में लगाए जा रहे है।हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने वाले इस सिस्टम में थर्मल पॉवर कैमरे व अलार्म लाइट सिस्टम लगा हुआ है। हाथियों के झुंड के सम्पर्क में आते ही यह सिस्टम तेज अलार्म के साथ बजने लगता है साथ ही अचानक से अलार्म व लाईट भी जल उठती है।जिससे हाथी आबादी क्षेत्र का रुख छोड़ जंगल का रुख कर जाते है।हालांकि यह सिस्टम अभी भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा ट्रायल के तौर पर टनकपुर क्षेत्र में लगाया है।लेकिन स्थानीय किसान व सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी इस सिस्टम के सफल होने से हाथियों द्वारा हर साल खेती को होने वाले नुकसान से बचाव की उम्मीद कर रहे है। साथ ही इसकी सफलता के बाद इस तरह के ओर अधिक सिस्टम इस इलाके में वन विभाग से लगवाए जाने से हाथियों के आबादी क्षेत्र में घुस घरों व खेतो को नुकसान पहुँचाने से बचाव की भी उम्मीद लगा रहे है।
वही शारदा वन रेंज के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में पहली बार अभिनव प्रयोग के तौर पर भारतीय वन्य जीव संस्थान टनकपुर की शारदा वन रेंज में आबादी वाले इलाके से लगे गेंडाखाली,बसानी गौठ,उचौलीगौठ,आमबाग क्षेत्र में कुल सात थर्मल कैमरे व सेंसर अलार्म सिस्टम को लगाया गया है।इनको उन स्थानों में चिन्हित करके लगाया गया है जंहा पर अक्सर हाथी जंगल से आ घरों व खेतो में भारी नुकसान करते है। वन संस्थान द्वारा इस सिस्टम में हाथी के तीस मीटर क्षेत्र से गुजरते ही इसमें लगे कैमरे जंहा उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर देंगे साथ ही सेंसर युक्त अलार्म तेज़ आवाज व लाइटों के साथ बजने लगेंगे। इस सिस्टम में लगा अलार्म शेर की आवाज के अलावा 10 विभिन्न तरह की आवाज निकालता है। जिसको सुन हाथी उस क्षेत्र से दूर हो जायेगे।इस सिस्टम के सफल होने पर इस क्षेत्र में भारतीय वन संस्थान द्वारा ओर अधिक सिस्टम को लगाया जाएगा। जिससे हाथियों से आबादी क्षेत्रो में नुकसान व हाथी मानव संघर्ष में रोकथाम भी हो सकेगी।फिलहाल पूरे प्रदेश में हाथियों के आबादी क्षेत्र में किये जाने वाले आतंक की रोकथाम को यह नया प्रयोग वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सफल होने पर पूरे प्रदेश में इसको प्रयोग में लाया जाएगा।


