दिल्ली- उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को वीरांगना तीलू रौतेली व माधो सिंह भंडारी की स्मृतियों को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित कराए जाने के प्रयासों पर उत्तराखण्ड वासियो से सम्मान मिला है। उत्तराखण्ड से आये प्रतिनिधि मंडल ने सांसद बलूनी के प्रयासों की सराहना करते हुए हुए सम्मानित किया है।
गौरतलब है कि तीलू रौतेली के तीनों स्मारक जंहा पौड़ी जनपद के एकेश्वर विकास खण्ड क्षेत्र में स्थित है वही माधो सिंह भंडारी द्वारा बनाया गया ऐतिहासिक नगर टिहरी जिले के देवप्रयाग विधान क्षेत्र के मथेला गांव में स्थित है।इन क्षेत्रों से आये देवभूमि के लोगो ने अपने जन नायकों की स्मृतियों के बलूनी के प्रयासों के बाद होने वाले संरक्षण पर सांसद बलूनी का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद बलूनी ने उत्तराखण्ड की सँस्कृति व गौरव के नायकों का सम्मान करके उत्तराखण्ड की जनता को अपने गौरवमई इतिहास पर गर्व करने का अवसर दिया है।इन विभूतियों के स्मारकों के संरक्षण से नई पीढ़ी उनके बारे में जान सकेगी व प्रेरणा ले सकेगी।टिहरी व पौड़ी जिले से आये दोनों प्रतिनिधि मंडल ने सांसद बलूनी के उत्तराखण्ड को लेकर किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।साथ ही उनसे अपेक्षा की कि वे राज्य के गौरव,स्मृतियों व बुनियादी सवालों को भारत सरकार में उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि के तौर पर बेहतरीन काम करते रहेंगे।
सांसद बलूनी को सम्मानित करने वाले प्रतिनिधि मण्डल में पत्रकार मनोज इस्टवाल,साहित्यकार गणेश खुशाल गणी,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बछेती,दिगमोहन नेगी,उत्तराखंड मीडिया फोरम के अध्यक्ष सुनील नेगी,ग्राम प्रधान गहड़ टिहरी गढ़वाल श्रीमती रोशनी चमोली,सूरज सिंह आदि मौजूद थे।जिन्होंने सांसद बलूनी के द्वारा उत्तराखण्ड के लिए किए जा रहे प्रयासों पर पुष्प गुच्छ व शॉल उड़ाकर बलूनी का सम्मान कर आभार जताया।


