उधम सिंह नगर- उत्तराखण्ड के काशीपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने एक बार फिर देश व उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने का काम किया है। अपने पंचों के दम पर देवभूमि की इस बेटी ने इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन(आईबीए)की महिला वर्ग की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में 60 किग्रा भार वर्ग में पूरे विश्व में 18 वें स्थान पर अपना कब्जा जमाया है।
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर मोहल्ला आर्य नगर निवासी प्रियंका जंहा अंतराष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग में कई पदक अपने बेहतरीन पंचों के दम पर अपने नाम कर चुकी है वही अंतराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में बेहतरीन उछाल के साथ 18 वें स्थान पर काबिज होना उनके बॉक्सिंग खेल में बेहतरीन प्रदर्शन व समर्पण को भी दिखाता है।प्रियंका जंहा बॉक्सिंग में कई नेशनल पदक अभी तक अपने नाम कर चुकी है। वही जून माह में कजाकिस्तान में हुई सीनियर इंटरनेशनल महिला बॉक्सिंग चैपियनशिप में दो कांस्य हासिल कर चुकी है। साथ ही प्रियंका ने जनवरी 2018 में दिल्ली में हुई इंटरनेशनल ओपन इंडिया बॉक्सिंग चैपियनशिप में भी कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था। प्रियंका जंहा अग्रिम बॉक्सिंग प्रतियोगिताओ के लिए अपनी तैयारी कर रही है। वही वह उत्तराखण्ड की पहली महिला बॉक्सर भी है जिसने महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में अपनी बेहतरीन जगह बनाई है।प्रियंका जंहा वर्तमान में रेलवे में कार्यरत है वही उनके पिता विजय चौथरी भी पूर्व पुलिस ऑफिसर व अंतराष्ट्रीय एथलीट है। अंतराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका जिस तरह महिला बॉक्सिंग में नित नए आयाम स्थापित कर रही है उसको देखते हुए देवभूमि उत्तराखंड की इस होनहार बेटी से उत्तराखण्ड के साथ साथ देश को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में नए कीर्तिमान स्थापित करने की पूरी आशा है।


