उत्तराखण्ड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ फिर गरजा

नीता कांडपाल

 

देहरादून- उत्तराखण्ड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर मांगे पूरी ना होने पर स्वास्थ्य महानिदेशालय के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड़डी मटूडा के नेतृत्व में समस्त प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण कार्यालय के बाहर अपनी एक सूत्रीय मांग 54 सौ ग्रेड पे सहमति के बावजूद नही दिए जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वही आंदोलित कर्मचारियो के अनुसार संघ की एक सूत्रीय मांग पत्र पर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 5400 ग्रेड पे दिए जाने पर पूर्व में सहमति दी गई थी।लेकिन महानिदेशक  चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण द्वारा उक्त बिंदु को उलझाकर वित्त में भेजने की अब बात कही जा रही है। जिस कारण उत्तराखण्ड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ को मजबूरन फिर से अपनी मांग के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग को पूरी करने की मांग की गई। वही बाद में आंदोलित कर्मचारियो की अपर निदेशक डॉ सरोज नैथानी व निदेशक डॉ अंजली नोटियाल से उत्तराखण्ड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई जिस पर संघ को आश्वासन दिया गया कि पूर्व में ग्रेड पे पर बनी सहमति के अनुसार ही शीघ्र अतिशिघ्र पत्रावली सचिव स्वास्थ्य नितेश झा के पास प्रस्तुत करते हुए आनुमोदन लिए जाने के बाद समस्त उत्तराखण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तराखण्ड को पत्र जारी किया जाएगा।

वही आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त करते हुए उत्तराखण्ड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने चेतावनी भी की अगर एक सप्ताह में प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 5400 ग्रेड वेतन व 6600 ग्रेड वेतन दिए जाने हेतु पत्र जारी नही किया गया तो एक सप्ताह बाद उत्तराखंड की समस्त महिला स्वास्थ्यकर्मी बिना पूर्व सूचना के आंदोलन को बाध्य हो जाएंगी।जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।महिला स्वास्थ्य कर्मियों के धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह उपाध्यक्ष राकेश मंमगई व जिला अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने धरना स्थल पर पहुँच अपना समर्थन दिया।उत्तराखण्ड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ के धरने में पवन सैनी,हेमलता भंडारी,विजया जोशी,गुलसफा मलिक,चित्रा राणा,भागीरथी जोशी,पुष्पा सैनी,निमिशा,विभा,निशा,सरिता बकोड़िया,अनिला बिष्ट,प्रमिला राणा,सुधा थपलियाल,सुधा त्यागी,अंजुम आरा व विजया कंडारी आदि मौजूद थे।